Thursday, September 24, 2020

गीत

हम चलेंगे साथ में लेकर भगवा हाथ में
मातृभूमि के विषय रहेंगे हमारी बात में

राम की पावन गाथा गाएंगे हम प्रभात में
अपराह्न सुनेंगे गीता हम सरल अनुवाद में

मंत्रो-तीरों की ध्वनि बजेंगी संध्या वाद्य में
हर हुतात्मा का स्मरण करेंगे हम रात में

देखेंगे स्वप्न हम यही मां भारती की गोद में
जागेंगे कल सभी अखंड भारत की प्रातः में

No comments:

Post a Comment