Friday, July 22, 2011

नानी का दिया सौ रुपये का नोट,
कमीज की बाईं जेब में रख लाया |
आंसुओं से भिगोया था रोली को ,
टीके के छींटे पलकों में भर लाया|
'अटल सत्य' की आशंका से भरे हुए;
कई आशीर्वाद एक नोट में समाये,
अचार, हलुवे जेसी अगण्य यादें,
कमीज की बाईं जेब में रख लाया||

No comments:

Post a Comment